फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   338 students are deprived of not getting scholarship

Baghpat News: छात्रवृति न मिलने से वंचित हैं 338 छात्र, बढ़ी परेशानियां

Fri, 07 Apr 2023 05:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 07 Apr 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
338 students are deprived of not getting scholarship
- दूरदराज से जनपद के पॉलीटेक्निक में पढ़ने आते है छात्र-छात्राएं
विज्ञापन




- प्राविधिक शिक्षा परिषद के अफसरों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे छात्र



संवाद न्यूज एजेंसी



बड़ौत। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में छात्रवृति मिलने का सपना लेकर पढ़ने आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं के मंसूबों पर पानी फिर गया है। छात्रवृति न मिलने के अभाव में छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे छात्रों में रोष पनपता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सभी ब्रांच में कुल 675 सीट हैं। गत 12 दिसंबर 2022 तक चली दाखिले की प्रक्रिया में केवल 283 सीट ही भरी जा सकीं, यानी 392 सीट रिक्त पड़ी हुई हैं। इन खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए संस्थान को छात्र ही नहीं मिल पाए। यह पहली बार है जब इतनी अधिक संख्या में संस्थान की सीटें खाली रह गईं। इस बात से स्पष्ट है कि पॉलिटेक्निक से छात्रों का मोहभंग होता जा रहा है। वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना में प्रथम वर्ष की 239 सीटों में से 65 सीट खाली थी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक किरठल में 225 सीटों में से 139 सीट खाली रह गई। अब इन छात्रों की छात्रवृति की बात करें तो लगभग 338 छात्रों को इस बार छात्रवृति नहीं दी गई। जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां पर दूरदराज से आए छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त होने पर काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ये बोले छात्र -



- इस बार छात्रवृति नहीं दी गई, जिस कारण दैनिक खर्चों के कारण दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - विशाल







- कॉलेज प्रधानाचार्य सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। - राज शर्मा







- ये बोले प्रधानाचार्य



छात्राओं को छात्रवृति दिलाए जाने के लिए लगातार विभागीय अफसरों से बातचीत की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी से भी मिले हैं, उम्मीद है कि जल्द छात्रवृति मिल जाएगी। - अजय त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed