फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   33 children found malnourished

दो लाख 14 हजार घरों का सर्वे पूरा, 33 बच्चें मिले कुपोषित

Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
33 children found malnourished
दो लाख 14 हजार घरों का सर्वे पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 920 आशा अब तक दो लाख 14 हजार परिवारों का सर्वे कर चुकी है। सर्वे में 33 बच्चों में कुपोषण और 30 लोग टीबी की बीमारी से ग्रसित मिलें है।

जिला मलेरिया अधिकारी सुरुचि शर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आशा घर-घर जाकर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरुक कर बीमारी से ग्रसित लोगों का डाटा तैयार कर रही है। अभियान में 920 आशाओं को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई। 25 जुलाई तक जिले में दो लाख 14 हजार घरों का सर्वे किया गया है। सर्वे में 144 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई है और 86 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित मिलें है। इनके अलावा 30 लोग टीबी के मरीज और 33 बच्चों में कुपोषण की पुष्टि हुई है। सर्वे के दौरान बीमारी से ग्रसित मिलें लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सर्वे में बीमारी से ग्रसित मिलें लोगों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed