फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   32 patient

जिले में 32 कुष्ठ रोगी, आज गांव-गांव करेंगे जागरूकता

Thu, 30 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
32 patient
जिले में 32 कुष्ठ रोगी, आज गांव-गांव करेंगे जागरूकता
विज्ञापन

बागपत। जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या 32 हैं। पिछले कुछ सालों में किए प्रयास और जागरूकता के कारण रोगियों की संख्या नियंत्रण में है। बागपत प्रदेश के उन जिलों में शामिल हैं, जहां पर बीमारी को कंट्रोल में माना।
बृहस्पतिवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिले में वर्ष 2018-19 में 32 कुष्ठ रोगी चिन्हित किए। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में प्रधान, एएनएम और आशा आमजन को बचाव की जानकारी देंगी। स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिन रोगियों का उपचार चल रहा है, उनमें दस का कोर्स पूरा कर दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

तीमारदारों की होती है जांच
बागपत। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगियों का उपचार एक कोर्स होता है। इसके अलावा बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तीमारदारों की जांच हर महीने की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोग से नहीं कोई दिव्यांग
बागपत। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोग से एक भी दिव्यांग नहीं है, जिस कारण यहां पेंशन नहीं दी जा रही है।
इस तरह फैलती है बीमारी
बागपत। त्वचा पर घाव होना कुष्ठ रोग का प्राथमिक बाहरी संकेत हैं। समय पर अगर बीमारी का उपचार नहीं किया जाए तो इसके फैलने का खतरा बना रहता है। शरीर की त्वचा, नसों, हाथ और पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में फैलकर यह रोगी को नुकसान पहुंचाता है। जरूरी है कि लक्षण नजर आते ही डॉक्टरों से उपचार शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed