फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब किसानों को आसानी से उपलब्ध होगी नलकूप की साम्रगी

अब किसानों को आसानी से उपलब्ध होगी नलकूप की साम्रगी

Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
अब किसानों को आसानी से उपलब्ध होगी नलकूप की साम्रगी
बड़ौत (बागपत)। किसानों को उपलब्ध नहीं हो रही नलकूप की सामग्री की खबर अमर उजाला मेें प्रमुखता से प्रकाशित होते ही विभागीय अफसर हरकत में आए गए। खबर का संज्ञान लेकर एसई ने एमडी को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। किसानों की समस्याओं को देखते हुए एमडी ने बागपत सहित अन्य जनपदों में स्थित भंडार केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध करा दी है। इसको लेकर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

15 से 20 दिन पहले सामान्य योजना मेंआने वाले निजी नलकूप की सामग्री न मिलने के कारण जनपद बागपत के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के किसान परेशान हालत मेें घूम रहे थे। सामग्री लेने को लेकर पूरे दिन किसान विभाग के भंडार केंद्र पर बैठे रहते थे, लेकिन सामग्री न मिलने से उन्हें मायूस लौटना पड़ता था। किसानों ने इसकी शिकायत एसई बागपत रामबीर सिंह को भी की। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो ऊर्जा निगम के अफसर हरकत में आ गए। किसानों की समस्याओं को देखकर एसई रामबीर सिंह ने एमडी आशुतोष निरंजन को पत्र भेजकर किसानों की परेशानी से अवगत कराया तो शासन की मंशा के अनुरूप जनपद बागपत सहित मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर एव बिजनौर में स्थित भंडार केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सामग्री भेज दी। इसको लेकर किसानों ने उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसई बागपत रामबीर सिंह ने कहा सभी भंडार केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है। किसान घर बैठे विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीवीवीएनएल स्टोर.ओआरजी पर भी जाकर भंडार पर सामग्री की उपलब्धता देख सकता है। साथ ही किसानों से आह्वान किया कि यदि वे वरीयता सूची के आधार पर भंडार केंद्र से नलकूप का सामान नहीं उठाते तो उनके संयोजन के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जानी तय है। खुशी और आभार जताने वालों मेें जसवीर, यशवीर, महेंद्र, सुधीर, जयपाल, अनिल, कुलदीप, इकबाल, सत्यपाल, राजेंद्र, रोबिन, आकाश, रामपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed