{"_id":"5bc63e3ebdec2269bf7d6a69","slug":"31539718718-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना मंच बताएगा क्या है गुड टच और बैड टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना मंच बताएगा क्या है गुड टच और बैड टच
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में 20 मॉडल मीना मंच बनाए गए हैं। इनको गति देने के लिए नोडल ब्लॉक सह समन्वयक की बीएसए दफ्तर में बैठक हुई। बालिका को किस प्रकार से मानसिक विकास हो इसकी जानकारी दी। सामाजिक गतिविधियों को बताया जाए।
बालिका शिक्षा के जिला नोडल सुमित त्रिपाठी ने मॉडल मीना मंच के संचालन के लिए सभी ब्लॉक के सह समन्वयक की बैठक ली। उन्होंने किस प्रकार से स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को बताना इसकी जानकारी दी। बताया कि मीना कक्ष सुसज्जित किया जाएगा। गुड़ टच, बैड टच की जानकारी अध्यापकों द्वारा छात्राओं को दी जाएगी। उपस्थिति पर भी ध्यान रखेंगे। नियमित सीएमसी, माता समूह की बैठक कराएंगे और इसकी जानकारी देंगे। शिकायत पेटिका का प्रयोग कराया जाएगा। लर्निंग कार्नर सभी कक्षाओं के लिए उपयोगी हुआ। जेंडर इक्विटी पर कार्य होंगे। मीना दिवस के बच्चे, अभिभावक, माता समूह, समुदाय की प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे। बाल विवाह में आई कमी को बताया जाएगा। स्वच्छता और शौचालय के नियमित उपयोग के लिए जागरूक करेंगे। संतुलित आहार, हाथ धोना स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बैंकों में किस प्रकार कार्य होगा इसकी उपयोगिता को हर छात्राओं को बताकर जागरूकता लाई जाएगी। त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर), पत्राचार की जानकारी देंगे। ट्रेन और बसों में यात्रा करने हेतु आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। खेलकूद ओर व्यायाम कराया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं से किस प्रकार बचा जा सकता है इसके बारे में जानकारी देंगे। नोडल ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल, अब्दुल रहीम, अनिल, नीरज, सुमित विश्नोई, ऋषिपाल मौजूद रहे।