फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं सिंचाई विभाग के अधिकारी

आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं सिंचाई विभाग के अधिकारी

Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं सिंचाई विभाग के अधिकारी
बड़ौत (बागपत)। नदियों व उसे जुड़ी नहरों, रजबहों को स्वच्छ रखने के प्रदेश सरकार के आदेशों की सिंचाई विभाग के अधिकारी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी नगर के बीचों-बीच गुजर रहे मीरापुर रजबहे के पास बसे मकान मालिकों से सांठगांठ कर रजबहे में गंदे पानी का पाइप डलवा रहे हैं। इससे लोगों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है और उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि नदियों व उसे जुड़ी नहरों, रजबहों, तालाबों आदि को स्वच्छ रखा जाए ताकि लोग बीमारियों से बच सके। साथ ही नदियों व नहरों का अस्तित्व भी बचा रहे, लेकिन कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के अधिकारी शासनादेशों के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस समय क्षेत्र में नहरों, रजबहों की सफाई का कार्य चल रहा है। नगर के बीचों-बीचों से गुजरे मीरापुर रजबहे की भी सफाई होनी है, इसके लिए पानी रोक दिया गया है। सफाई कार्य का फायदा उठाते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी अपनी जेबें गर्म करने में लगे हैं। लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के जेई व अन्य अफसरों ने रजबहे के किनारे बने मकानों के मालिकों से सांठगांठ कर रखी है और उसने मोठी रकम वसूलकर घरों से निकलने वाला गंदा पानी, व शौचालय के गंदे पानी की पाइप को रजबहे में सीधे तौर पर डलवाया जा रहा है। इससे रजबहा पूरी तरह से गंदा व प्रदूषित हो जाएगा और दुर्गन्ध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में जेई आदेश ने अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ लिया। आक्रोश जताने वालों में विनीत मलिक, गौरव मलिक, बबलू मलिक, गौरव मलिक, सोनू, इकबाल, सचिन चौहान, प्रदीप, अशोक, योगेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed