फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत ने इतना गन्ना लगा दिया, जिससे बहुत लोगों को हो गया शुगर

बागपत ने इतना गन्ना लगा दिया, जिससे बहुत लोगों को हो गया शुगर

Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत ने इतना गन्ना लगा दिया, जिससे बहुत लोगों को हो गया शुगर
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुटीले अंदाज में कहा कि बागपत के किसानों ने इतना गन्ना पैदा किया, जिससे बहुत लोगों को शुगर की समस्या हो गई। किसान गन्ने के विकल्प के तौर पर सब्जी की फसलें पैदा करें। दिल्ली नजदीक हैं, किसान इसका फायदा जरूर लें। किसानों को खेती में प्रयोग करना चाहिए, ताकि लाभ मिल सके। इथेनॉल और बायो ईंधन के प्रयोग से किसानों के दिन सुधरेंगे, लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में अभी समय लगेगा, इसलिए किसान गन्ने के अलावा अन्य खेती को भी तरजीह दें।
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह की पुलिस की आदत नहीं गई
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पुलिस की आदत नहीं गई। वह रात में 12 से साढ़े बारह बजे कॉल करते हैं और बागपत के विकास की बातें करते हैं।
विज्ञापन


आशा, आंगनबाड़ी, होमगार्ड, किसी को नहीं करेंगे निराश
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, होमगार्ड, शिक्षक, शिक्षामित्र इनमें किसी को निराश नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक तरीके से मांग रखें। पद खाली हैं, उन जगहों को भरने के लिए योग्य नौजवान आगे आएं। उन्होंने कहा कि 68500 शिक्षकों के पदों के सापेक्ष केवल एक लाख पांच हजार आवेदन ही मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed