फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा की कथनी और करनी एक : एसपी सिंह बघेल

भाजपा की कथनी और करनी एक : एसपी सिंह बघेल

Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की कथनी और करनी एक : एसपी सिंह बघेल
बागपत। पशुधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक है। जो वायदा जनता से किया जाता है, उसे पूरा भी किया जाता है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे इसका उदाहरण है। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में 11 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम से पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और तैयारियों को देखा। हेलीपैड स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक ली, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती है। चुनाव में किए गए हर वायदे को पूरा किया जाता है। किसानों के हितों के लिए काम किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बागपत को करीब एक हजार करोड़ की मिलेगी सौगात
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास के अलावा जिले की अन्य कई सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि हाईवे का बागपत का हिस्सा ही 726.33 करोड़ की लागत से बनेगा, इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों का लोकार्पण भी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खुद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। करीब एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed