फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   115 शिक्षकों की नहीं हुई काउंसलिंग, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

115 शिक्षकों की नहीं हुई काउंसलिंग, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
115 शिक्षकों की नहीं हुई काउंसलिंग, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
बागपत। बीएसए चंद्रकेश सिंह का तबादला होने के कारण अंतर जनपदीय शिक्षकों की काउंसिलिंग नहीं हो रही है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। शिक्षकों को अभी तक विद्यालयों का आवंटन नहीं किया। रिलीव न होने के कारण बीएसए इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र शुरू हुए 17 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उन शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं किया है जो दूसरे जनपदों से तबादला होकर जिले में आए हैं। बीएसए द्वारा अभी तक अध्यापकों की काउंसिलिंग कराकर विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया है। इससे से विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। स्कूलों में पहले ही अध्यापकों की कमी चल रही है, ऊपर से विद्यालयों में नहीं भेजे जा रहे हैं। जिले से 45 शिक्षक स्थानांतरण होकर अन्य जनपदों के लिए पोस्टिंग हुई । इसके बाद उनके जगह शिक्षकों की कमी आज तक पूरी नहीं हुई है। जबकि जिले में भी बाहरी जनपदों से 115 अध्यापक स्थानांतरण होकर आए है। यह प्रक्रिया तत्कालीन बीएसए योगराज सिंह के कार्यकाल में हुई । इसी बीच चंद्रकेश सिंह यादव को बीएसए का चार्ज सौंपा गया। कुछ समय बाद ही इनका भी तबादला कर दिया। यह ही वजह रही की बाहरी जनपदों से आए 115 शिक्षकों की काउंसिलिंग नहीं कराई गई। यहां पर किसी भी बीएसए को नहीं भेजा है। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि तबादला होने के कारण प्रक्रिया पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द कोई नए बीएसए यहां नहीं आते हैं शासन से इसकी अनुमति लेकर शिक्षकों की काउंसिलिंग करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed