{"_id":"5b2178504f1c1b315d8b4ead","slug":"31528920144-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में 50 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में 50 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये प्रस्ताव पास किए। इसमें हैंडपंप, वाटर कूलर, बस स्टैंड, तालाब का विकास करने और रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि बैठक में नगर पंचायत भवन की मरम्मत और रंगाई और पुताई कराने, हर वार्ड में नागरिकों के बैठने के लिए बैंच, दो नए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से बाजार तक आरसीसी, नाला निर्माण, वार्ड एक, वार्ड चार, वार्ड आठ में रास्ते के निर्माण के प्रस्ताव पारित गिए। वार्ड चार में पाइप लाइन, खाली पड़ी टंडरी को भूमि पर अंबेडकर धर्मशाला का निर्माण, वार्ड दस में धर्मशाला, चौपाल नंबर दो वाली गली में निर्माण, वार्ड दस में तालाब का विकास कराने, बीस नए हैंडपंप, पांच वाटर कूलर लगवाएं जाएंगे। इन कार्यों के लिए 50 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए । इसमें सभासद रोहित उर्फ बंटी, राजीव गोयल, कुलदीप, मदनों देवी, डीपी गुर्जर, गीता देवी, यशपाल सिंह, श्याम सिंह, राजवती, मीनाक्षी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।