फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डॉक्टर खड़े रहे और पत्नी करती रही घायल पति का खून साफ

डॉक्टर खड़े रहे और पत्नी करती रही घायल पति का खून साफ

Tue, 12 Jun 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर खड़े रहे और पत्नी करती रही घायल पति का खून साफ
बागपत। सीएचसी में डॉक्टरों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। पारिवारिक झगड़े में घायल युवक पहुंचा तो डॉक्टर खड़े रहे, जबकि घायल की पत्नी ही युवक के शरीर पर लगे खून को साफ करती रही। आरोप है कि उसे स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया। परिजन स्वयं ही उसे वहां से एंबुलेंस तक लेकर गए। घायल युवक ने झगड़े के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन धरातल पर कहानी कुछ ओर ही बयां करती है। सोमवार को सीएचसी में उस समय मानवता तार-तार हो गई जब इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ. निरंजन के सामने ही खून से लथपथ घायल युवक के शरीर से उसकी पत्नी ने ही खून साफ किया। इंदिरा कालोनी बागपत निवासी नरेंद्र सब्जी विक्रेता है। उसकी अपनी पत्नी कविता से झगड़ा हो गया था। बीच बचाव में आई भाभी ने ही नरेंद्र के सिर मेें डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी घायल अवस्था में पति को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे सीएचसी में स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया। परिजन स्वयं ही उसे एंबुलेंस तक लेकर गए। मारपीट के मामले में भाभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभास राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे इसे दिखवा रहे हैं। जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed