{"_id":"5ab8005c4f1c1bba758b768f","slug":"31522008156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजन शिविर का आयोजन किया। शिविर में गीत और गोष्ठी की। साथ ही शिविर स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें वक्ताओं ने टीबी रोग विचार रखे । शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने किया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पार्पित किए। प्रथम दिन स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजन का प्रार्थना गीत से शिविर का शुरू किया। स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके बाद टीबी पर गोष्ठी की। इसमें निर्मता, शिल्पा वर्मा ने टीबी रोग से बचाने के बारे में विस्तार रूप से बताया। इसमें नेहा, अंकिता , वर्षा, कोमल ने भी टीबी रोग पर विचार रखे। शिविर में ज्योति, संजय सैनी, राम किशोर, शिवानी, मुनिया, काजल, सोनम, रशिम, गुलफ्सा, प्रज्ञा, ममता, दीपा, डिंपल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन