{"_id":"5ab800554f1c1b4f5a8b51c4","slug":"31522008149-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनौली में दो नरकंकाल और तलवारें मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनौली में दो नरकंकाल और तलवारें मिली
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। पुरातत्व विभाग की टीम को सिनौली में उत्खनन के दौरान दो नर कंकाल और दो तलवारें मिली हैं। यह किस काल की है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सिनौली साइट पर पहले भी हड़प्पा कालीन शव दान गृह मिल चुका है। बरनावा में भी पुरावशेष मिले हैं।
पुरातत्व विभाग की टीम के नेतृत्व में बरनावा और सिनौली साइट पर उत्खनन का कार्य चल रहा है। रविवार को उत्खनन के दौरान महत्वपूर्ण पुरावशेष मिलने की सूचना हैं। सिनौली साइट पर दो नर कंकाल और दो तलवार मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की । पुरातत्व विभाग की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह किस काल से जुड़े हैं। गौरतलब है कि सिनौली में उत्खनन के दौरान इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण चीजें मिल चुकी हैं। हड़प्पा कालीन शव दान गृह मिलने से यह साबित हो गया था कि क्षेत्र हड़प्पा काल से भी जुड़ा रहा है। यही नहीं सिनौली किसी बड़े शहर के तौर पर विकसित रहा है। यह भी संभावना है कि सिनौली के आसपास इसी कालक्रम का कोई शहर रहा हो। पुरातत्व विभाग की टीम इसी क्रम को जोड़ने का प्रयास कर रही है। नर कंकाल और तलवार मिलने का यह कोई पहला सिलसिला नहीं है, इससे पहले भी यहां पर नर कंकाल के पास तलवारें मिल चुकी हैं।