{"_id":"5a2300b44f1c1bd0408ba714","slug":"31512243380-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा छाप 29 और परास्नातक सिर्फ पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा छाप 29 और परास्नातक सिर्फ पांच
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में सदस्य पद के चुनाव में निरक्षर हावी रहे
बागपत।
निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य पद के चुनाव में निरक्षर हावी रहे। इसमें नगर पालिका सदस्य के लिए 18 और नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 11 निरक्षर चुने गए हैं। 135 पद में सिर्फ पांच सभासद ही परास्नातक हैं। आंकड़े बताते हैं कि निरक्षर उम्मीदवार चुनाव में पूरी तरह हावी रहे। नगर पालिका सभासद में 11 निरक्षर चुने गए। नगर पंचायत सदस्य में इनकी संख्या सबसे अधिक 18 रही। पालिका सदस्य पद पर सिर्फ पांच स्नातक और दो परास्नातक उम्मीदवार जीते हैं, जबकि नगर पंचायत सदस्य पद के लिए पर तीन स्नातक और तीन परास्नातक उम्मीदवार ही चुनाव जीतकर बोर्ड में शामिल हुए।
छह बुजुर्गों के हाथ में जीत का झंडा
बागपत।
निकाय चुनाव के नतीजे बताते हैं कि छह बुजुर्ग सभासद भी चुने गए हैं। इनमें बड़ौत के वार्ड पांच से जीत सिंह कश्यप (61), अमीनगर सराय के वार्ड दो से शमशेर अली (66), खेकड़ा के वार्ड 23 से महक सिंह (62), छपरौली के वार्ड सात से किरण पाल (62), टीकरी के वार्ड 11 से निर्विरोध बनीं सोहनबीरी (62) और टीकरी के वार्ड पांच से बाबूराम (64) हैं।
21 साल का राहुल बना पंचायत सदस्य
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत की वार्ड संख्या तीन का राहुल नगर पंचायत सदस्य चुना गया। राहुल की उम्र सिर्फ 21 साल है। इसके अलावा बड़ौत से चुनी गई कविता की उम्र सिर्फ 23 साल, बागपत की वार्ड 11 से चुनी गई गुलिस्तां की उम्र 25 साल है।