फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जलाई गन्ने की होली

भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जलाई गन्ने की होली

Sun, 29 Oct 2017 01:26 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जलाई गन्ने की होली
बागपत। प्रदेश सरकार के चालू पेराई सत्र ने गन्ने का 10 रुपये क्विंटल बढ़ाने पर किसानों में गुस्सा है। भाकियू ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई। उन्होंने गन्ने का दाम 400 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सत्ता में न रहते हुए सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गन्ने का 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने की मांग की । 10 रुपये का दाम बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया । उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई। सरकार से 400 रुपये का भाव करने की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, शिवदत्त शर्मा, विनोद, प्रदीप गुर्जर, संजय कुमार, पंकज कुमार मानव, राकेश, लीले, लख्मी चंद, ठाकुर तेजपाल सिंह, जहान सिंह, इंद्रपाल जाट, महाराम, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्रहम सिंह फौजी, ज्ञान सिंह, नेत्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed