फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्ताओं ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया

शिक्षण संस्ताओं ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया

Fri, 15 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्ताओं ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया
बड़ौत/ बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं ने बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर काव्य गोष्ठियां, खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में हिंदी दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने कहा हिंदी भाषा भारतीय जन मानस की भाषा है। हमें हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर स्वागत गीत बीएड की छात्राओं ने किया। बीएससी के छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बीएड, बीएससी पाठ्यक्रमों की 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सोनाली, पिंकी, एकता चौधरी, शालू ने हिन्दी भाषा पर काव्य की प्रस्तुति की। कपिल, विकास, आरती, वर्षा तोमर, हिमांशु, अमन ने काव्य पाठ किया। संचालन जावेद अली ने किया। इसमें ओमपाल धनकड़, मानवेंद्र, प्रमोद, श्वेता राठी, रेखा, मीनाक्षी, वैशाली, दीपक कुमार, निखिल, विकास, राहुल कुमार, एपी जैन, अनुज मलिक, विजय आदि रहे।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत के लाइब्रेरी हॉल में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विचारों की प्रस्तुति दी। छात्र नेता प्रियवृत्त राणा आदि ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला। इसमें राहुल, अंकित, अक्षय, रोहित, भरत, बसंत, यशवंत, प्रदीप, अमित राणा आदि रहे। संचालन डॉ. निर्मला देवी ने किया। दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में सुलेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें नर्सरी से कक्षा 4 तक सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों की निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका विषय, स्वच्छ भारत सुंदर भारत रखा । इसमें ममता जैन, नीशू सैनी, मेघा, कविता, नेहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता वैदिक माडर्न स्कूल में हिंदी पखवाड़ा मनाया । इस मौके पर तान्या ने हिंदी की महत्ता पर बल दिया। अंशिका, अरूणा, अंशु, वेदिका ने कविता गान किया। प्राची, खुशी, अश्वनी तोमर ने विचार रखे। अंत में भगत सिंह व रमेश तोमर ने हिंदी की आवश्यकता पर बल दिया। संचालन रेण्ूा आर्य ने किया। दिगंबर जैन कॉलेज के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह ने किया। छात्र प्रवेश, अंजलि, पूजा जैन ने काव्य पाठ, दिव्या ने कविता प्रस्तुत की। डॉ. नीलिमा जैन, ओमवती, सुनीता, अमित जैन ने विचार रखे। बावली गांव में सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज में भी हिंदी दिवस मनाया । इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य कौशिक दत्त शर्मा ने किया। विजया बैंक नेहरू रोड पर हिंदी दिवस मना। शाखा प्रबंधक बांके बिहारी सिंह ने विचार रखे। मातृभूमि सेवा संस्थान के सतीश पांडेय ने भी हिंदी दिवस पर विचार रखे। इसमें दिवेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मानस, ज्योति वर्मा, अशोक जैन, रघुवीर आदि रहे।
आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में हिंदी दिवस पर खेलकूद व भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में उर्वशी, वर्षा, अंजना, गुलशन, वैशाली, आरिफ, रवि, नितिन, सपना, प्राची, हिना, प्रवीण आदि ने भाग लिया। कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। संचालन प्रवक्ता बीएल मौर्य ने किया। इसमें रामेश्वर दयाल, नरेश पाल, चमनलाल, अरविंद कुमार, अजय कुमार, सोनू, विनोद, प्रताप, भागमल, रण सिंह, अनीता वर्मा, अमित, सुशील, गौरव, अरुण, मुकेश, सुधीर, राकेश आदि रहे।


हिंदी दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बागपत। श्रीराम ग्रुप कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। । शांति कुंज हरिद्वार से पहुंचे पूर्व प्रवक्ता केपी सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व बताया। हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग में लाने का संकल्प दिलाया। प्रबंधक अरविंद गोयल, वैभव मित्तल, प्रिस भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रवक्ता रोहित शर्मा, विजय वर्मा, विक्रांत, डॉ. निरंजन, दीपिका, शालिनी, विजय चौहान, डॉ. बबीता का सहयोग रहा। उधर, छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें वार्डन नीलम तोमर, शिक्षिका कांता, मधु, अनुराधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed