{"_id":"5991ed294f1c1bc8338b45a3","slug":"31502735657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जुमलेबाजों की सरकार- उप्रेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जुमलेबाजों की सरकार- उप्रेती
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जुमलेबाजों की सरकार : डॉ. उप्रेती
दोघट (बागपत)। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हक मांगो आंदोलन के तहत मुजफ्फरनगर और बागपत प्रभारी डॉ. आरएस उप्रेती ने कहा भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। यह किसी का भला नहीं कर सकती है।
उन्होंने कान्हड़ गांव में आयोजित किसानों की बैठक में कहा भाजपा की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है। यह कभी भी किसान और मजदूर का भला नहीं कर सकती है। किसानों के हक को लेकर सरकार और चीनी मिल मालिक दोनों ही बेखबर बने हैं। बामनौली में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर 15 किसानों ने जल समाधि की घोषणा कर रखी है, लेकिन सरकार का ध्यान इधर नहीं है। कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। वे कान्हड़ के बाद बामनौली में किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस बैठक में गोरखपुर में मरे बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, बड़ौत नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, नरेश कुमार, हेमंत एडवोकेट, विजय, किरण पाल, देवेंद्र चौहान, सतबीर सिंह, सुभाष कश्यप, सत्यप्रकाश, कालूराम, फेरू सिंह, भगवत सिंह, कुलदीप, इलम सिंह आदि रहे।