{"_id":"5967ca514f1c1b6a588b4614","slug":"31499974225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव होने से सैकड़ों लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव होने से सैकड़ों लोग बीमार
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वाजिदपुर गांव में पानी की निकासी न होने व तालाब की खुदाई न होने के कारण गांव में 15 दिन से जलभराव की स्थिति बनी है। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इससे गांव में सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में है। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है । उन्होंने कहा यदि तीन दिन में जलभराव समस्या हल नहीं हुई तो तहसील पर धरना शुरू करेंगे।
वाजिदपुर गांव के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। तालाब की खुदाई न होने और बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी गांव की सड़कों और घरों में घुसने लगा है। गांव के मुकेश, करण, नफीस, शहजाद, इरशाद, जमील, रफीक, फारूख, महताब, नौशाद, धर्मपाल, विजय आदि ने बताया जल निकासी की मांग को लेकर अधिकारियों से कई बार मिले और तहसील दिवस में भी ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण असगर, हबीबन, फूल्लो, रमेश. सुरेश, बबीता, सुंदर, हर्ष सहित सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से गांव में कैंप लगाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।