फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   30 thousand beneficiaries got vaccinated in a week

एक सप्ताह में 30 हजार लाभार्थियों को लगा टीका

Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 thousand beneficiaries got vaccinated in a week
स्वास्थ्य विभाग ने चलाया घर-घर टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कोरोना की दूसरी डोज से वंचित रहने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण करने के लिए घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद जिले में लगभग 30 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून माह में शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दस लाख 89 हजार 61 लोगों ने कोरोनारोधी पहला टीका लगवाया है, जबकि दस लाख पांच हजार 84 लोगों को दूसरा टीका लग पाया है। 83 हजार लोग दूसरी डोज से वंचित थे। शासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शत-प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका लगवाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिले में छह जून से घर-घर सर्वे और टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। सर्वे में दूसरी डोज न लगवाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनका टीकारकण कराना था। एक सप्ताह में 30 हजार लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि जून माह में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed