{"_id":"611d46728ebc3e799b0884bb","slug":"30-shooters-qualified-the-trial-baraut-news-mrt552365521","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल क्वालीफाई किया 30 शूटरों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल क्वालीफाई किया 30 शूटरों ने
विज्ञापन
बी.पी. सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी में ट्रायल देते शूटर।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती के लिए शूटरों की प्री सलेक्शन ट्रायल में मेरठ बागपत के शूटर आगे
बिनौली (बागपत)। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बी.पी. सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी परिसर में चल रहे एमआईआरसी अहमदनगर की ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए शूटरों के तीन दिवसीय प्री सलेक्शन ट्रायल में जनपद मेरठ और बागपत के शूटर सबसे आगे रहे।
प्री सलेक्शन ट्रायल आठ से 14 वर्ष तक आयु के बीच के प्रशिक्षु शूटरों का चल रहा है। अब तक यू.पी. उत्तराखंड से करीब 170 शूटर ट्रायल दे चुके हैं। इनमें अब तक जनपद मेरठ, बागपत के शूटर आगे हैं। नायब सूबेदार चंद्रवीर सिंह ने बताया अब तक एयर रायफल वर्ग में 654 में से 580 और एयर पिस्टल में 600 में से 540 अंक प्राप्त करने वाले 30 शूटर ट्रायल को क्वालीफाई कर चुके हैं। क्वालीफाई करने वाले शूटरों का फाइनल ट्रायल एमआईआरसी अहमदनगर में 20 से 23 सितंबर तक होगा। वहां ऑल इंडिया के प्रशिक्षु शूटरों के फाइनल ट्रायल में 25 शूटर स्पोर्ट्स ब्वायज कंपनी के लिए चयनित होंगे।
रेंज के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को प्री सलेक्शन ट्रायल का अंतिम दिन है। ट्रायल में सांई की कोच नीतू श्योरान, खेलो इंडिया के कोच अमोल प्रताप सिंह, सोहन पाल प्रधान, परवेज, इंद्रपाल, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप, ऋषभ, सचिन, दीक्षा श्योरान, मनीष ऑफिसियल रहे। इसके आयोजन में देवेंद्र, विपिन दांगी, फारूख अली, विपिन राणा, बिट्टू खान, हरिओम, वाजिद अली, शाहरुख, आशु, कृष्ण प्रजापति, सांवरिया प्रजापति आदि का सहयोग रहा।