फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   27 thousand looted from public service center operator

जन सेवा केंद्र संचालक से 27 हजार की लूट

Sat, 03 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
27 thousand looted from public service center operator
छपरौली। तिलवाड़ा गांव के समीप तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र संचालक से 27 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम तुगाना के प्रदीप का गांव में जन सेवा केंद्र है। उसने शनिवार को बाइक से छपरौली स्थित बैंक शाखा से रुपये निकाले। इसके बाद वह तुगाना मार्ग पर तिलवाड़ा गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आए स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उससे 27 हजार रुपये लूट लिये। आरोप है कि बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने का प्रयास किया। छपरौली थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लूट का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed