{"_id":"62bc8fb45eed9325eb51f480","slug":"27-employees-of-nrlm-resign-lockout-in-vikas-bhavan-baghpat-news-mrt594959664","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएलएम के 27 कर्मचारियों का इस्तीफा, विकास भवन में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएलएम के 27 कर्मचारियों का इस्तीफा, विकास भवन में की तालाबंदी
विज्ञापन
बागपत में विकास भवन में हंगामा कर रही समूह सखी व कर्मचारियों को समझाते सीडीओ रंजीत सिंह
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ट्योढ़ी गांव में राशन की दुकान आवंटन को लेकर बागपत ब्लॉक में झगड़ा होने का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। एनआरएलएम के 27 कर्मियों ने अपना इस्तीफा देने के साथ ही गांवों से समूह की सखियों को बुलाकर विकास भवन के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी होते ही सीडीओ गाड़ी में बैठकर चले गए, जबकि हंगामा कर रही सखियां काफी दूर तक उनके पीछे दौड़ीं।
एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य सभी 27 कर्मियों ने बुधवार को सामूहिक रूप से सीडीओ को इस्तीफा सौंप दिया। उनका आरोप था कि बागपत ब्लॉक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूरज के साथ ट्योढ़ी के ग्राम प्रधान व अन्य ने मारपीट की और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विकास भवन में कई गांवों से स्वयं सहायता समूहों की सखियों को भी बुला लिया गया। जिसके बाद सभी ने मिलकर विकास भवन में अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी करनी शुरू कर दी। विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों के कार्यालयों से कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताले लगा दिए। तालाबंदी होती देखकर सीडीओ रंजीत सिंह अपने कार्यालय से निकलकर जाने लगे तो कर्मचारी उनको अपनी समस्या बताने की जिद पर अड़ गए। इस पर सीडीओ ने उनको डीएम के पास जाने की सलाह दी तो उन्होंने उनको भी साथ चलने के लिए कहा। जब सीडीओ वहां से जाने लगे तो सखी भी उनके पीछे बाहर तक गईं, लेकिन सीडीओ गाड़ी में बैठकर चले गए। इसके बाद कर्मचारियों व समूह सखियों ने कार्रवाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
--
प्रधान पर मंगलवार रात हुआ मुकदमा, फिर भी हुआ हंगामा
बागपत ब्लॉक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूरज के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ट्योढ़ी के प्रधान सचिन समेत अन्य के खिलाफ मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद भी बुधवार सुबह एनआरएलएम के जिला उपायुक्त बीबी सिंह अपने साथ कई ब्लॉक के बीडीओ व एनआरएलएम के कर्मचारियों को लेकर डीएम के पास पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। इसपर डीएम राजकमल यादव ने मामले में कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही। वहां से आने के बाद विकास भवन में हंगामा व तालाबंदी कर दी गई।
- ब्लॉक मिशन प्रबंधक के आत्महत्या केा प्रयास की बात कही
एनआरएलएम के कर्मचारियों अनुज, राहुल, फैजल अंसारी, विपिन, सईद, टीना, धनंजय, सुमन, पुनीत, आरती शर्मा आदि ने इस्तीफे में लिखकर दिया है कि ब्लॉक में मारपीट करने से आहत होकर ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूरज ने मंगलवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। लेकिन उसे किसी तरह से बचाया गया।
--
वर्जन-
मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कर्मियों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र दिया। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिलाएं ब्लाक मिशन प्रबंधक से मारपीट होने पर खुद ही विकास भवन पहुंच गईं थीं। बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम।
--
एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा कराया गया है तो इस तरह से हंगामा होना ही नहीं चाहिए था। इसमें पुलिस से आगे की कार्रवाई भी कराई जा रही है। एनआरएलएम व ब्लॉक के जिन अधिकारियों पर राशन की दुकान आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है, उसकी भी जांच कराई जा रही है। जिस तरह का मामला सामने आता है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम

बागपत विकास भवन में हंगामे के दौरान कक्ष से बाहर जा रहे सीडीओ रंजीत सिंह के पीछे जाती समूह की सखी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में बृज भूषण सिंह उपायुक्त स्वत: रोजगार के कक्ष में तालाबंदी करती समूह की सखी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में अधिकारी को कक्ष से बाहर निकालती समूह की सखी- फोटो : BAGHPAT