फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   26 wrestlers were selected for the wrestling competition.

Baghpat News: कुश्ती ट्रायल में 26 पहलवानों का चयन हुआ

Wed, 28 Jan 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
26 wrestlers were selected for the wrestling competition.
दोघट। दाहा गांव की चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी में जिला स्तरीय सब जूनियर वर्ग का कुश्ती ट्रायल हुआ। वहां पहलवानों ने हिस्सा लिया और 25 से अधिक पहलवानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल का शुभारंभ एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी सुनील राणा व कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 48 किलो में आर्यन खोखर, 51 किलो में शुभम, 55 किलो में बॉबी, 60 किलो में हमजा, 65 किलो में लक्ष्य चौहान, 71 किलो में शिवेन का चयन किया। इनके अलावा 80 किलो में हिमांशु, 92 किलो में कार्तिक, 110 किलो में अखिल का चयन हुआ। ग्रीको रोमन कुश्ती में 45 किलो में वासु, 48 किलो में विराट, 51 किलो में सुलेमान, 55 किलो में सावन, 60 किलो में प्रिंस नैन, 65 किलो में गगन, 71 किलो में अविश सरोहा का चयन हुआ।
विज्ञापन

80 किलो में जीतन, 92 किलो में कार्तिक, 110 किलो में अखिल का चयन हुआ। फ्री स्टाइल महिला वर्ग में 43 किलो में शिवानी, 46 किलो में सविता, 49 किलो में राधिका, 53 किलो में पूर्वी तोमर, 57 किलो में अंशु, 65 किलो में माही, 73 किलो में विशाखा तोमर का चयन हुआ। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित पहलवान सात से नौ फरवरी तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर चरण सिंह खलीफा, अंतरराष्ट्रीय कोच जितेंद्र राणा, पंकज राणा, सूरज, कोच अविनाश, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed