फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand students deprived of online education

परिषदीय विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत, 25 हजार ऑनलाइन शिक्षा से वंचित

Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
25 thousand students deprived of online education
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए व्हाट्स एप, दूरदर्शन, दीक्षा एप, प्रेरणा एप और रीड अलांग एप पर बच्चों को जोड़ने की कवायद की जा रही है। एंड्रॉयड फोन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रेरणा साथी चयनित किए जा रहे हैं। विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के 25 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षण से दूर हैं। जिले में पंजीकृत 70 हजार छात्र-छात्राओं में से 45 हजार छात्र ही व्हाटसएप, दूरदर्शन व अन्य ग्रुप से जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1454 प्रेरणा साथी चयनित
जिले में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने के लिए 1454 प्रेरणा साथी चयनित किए जा चुके हैं। बागपत ब्लॉक में 44, बड़ौत ब्लॉक में 698, पिलाना ब्लॉक में 114, खेकड़ा में 499, छपरौली में 89 और बिनौली ब्लॉक में दस प्रेरणा साथी का चयन किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

जिले में विद्यालयों व छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक प्रावि उच्चप्रावि कंपोजिट पंजीकृत बच्चे
बागपत 51 09 21 13918
बड़ौत 62 09 26 13022
बिनौली 70 17 21 12936
छपरौली 51 10 12 8350
खेकड़ा 38 10 28 9321
पिलाना 47 07 28 11774
नगर बड़ौत 13 00 00 1049
कुल 332 62 136 70370
व्हाट्सएप व अन्य ग्रुप से जुड़े छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक व्हाटसएप दूरदर्शन प्रेरणा एप दीक्षा एप रीड अलांग
बागपत 1074 992 534 657 560
बड़ौत 3277 4772 1486 1584 1310
पिलाना 699 823 251 391 390
खेकड़ा 4236 4696 1352 2110 1934
छपरौली 1276 1718 406 668 562
बिनौली 2862 3256 850 1114 24
13424 16257 4879 6524 4780
ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने का प्रयास
विभाग की ओर से अधिक से अधिक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एंड्रॉयड फोन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रेरणा साथी का चयन किया जा रहा है। सभी बीईओ व शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षण से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।-राजपाल सिंह जैन्थ, जिला समन्वयक प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed