फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand prize go smuggler arrested in encounter

25 हजार का इनामी गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2020 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize go smuggler arrested in encounter
25 हजार का इनामी गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास पूर्वी यमन नहर पर बृहस्पतिवार की देर रात एक इनामी गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी है। उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान बागपत निवासी शहजाद के रूप में की गई है।

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा, एसएसआई बलराम सिंह, एसआई महकार सिंह की टीम बृहस्पतिवार की रात औद्योगिक क्षेत्र के पूर्वी यमन नहर पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में चार राउंड गोलियां चलाई तो भाग रहे बदमाश ने फिर फायरिंग की। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी बड़ौत लेकर आई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पकड़ा गया बदमाश गो तस्कर शहजाद पुत्र नूरा माता कालोनी बागपत का रहने वाला है। उस पर गो तस्करी के मामले में बड़ौत थाने में पांच व बागपत थाने में तीन केस दर्ज है। 20 जनवरी को एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बरामद बाइक भी चोरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed