फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 accused left from jail missing during Corona period

कोरोना काल में 25 आरोपी जेल से छूटकर हो गए गायब

Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
25 accused left from jail missing during Corona period
कोरोना के कारण सात साल से कम सजा वाले मुकदमों में अस्थायी जमानत पर छोड़े गए थे करीब 200 आरोपी
विज्ञापन

अब कुछ आरोपियों ने कोर्ट में पहुंचकर जमानत कराई, सात की जमानत निरस्त हुई, पुलिस को गिरफ्तार करने होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जेल से छोड़े गए करीब 25 से ज्यादा आरोपी लापता हो गए हैं। ये सात साल से कम सजा वाले मुकदमों में जेल में बंद थे। जिनको हाईकोर्ट के निर्देश पर अस्थायी जमानत पर छोड़ा गया था, लेकिन अब कुछ आरोपियों ने कोर्ट में पहुंचकर जमानत कराई तो लापता होने वाले आरोपियों की कोर्ट ने जमानत निरस्त करनी शुरू कर दी है। यदि वे जल्द ही कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनको पुलिस पकड़ेगी।
कोरोना के मामले सामने आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाईकोर्ट ने जेलों में भीड़ कम करने के निर्देश जारी किए थे। जिनमें कहा गया कि जेल में बंद सात साल के कम सजा वाले मुकदमों के आरोपियों को सशर्त अस्थायी जमानत के छोड़ दिया जाए। कोरोना के कारण कोर्ट में कामकाज बंद होने से उनकी जमानत में काफी वक्त लग सकता था। इसलिए उनको कोर्ट में काम शुरू होने पर पेश होकर जमानत कराने के लिए कहा गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि बागपत में इस तरह के करीब 200 आरोपियों को जेल से छोड़ा गया था। उनको बाद में कोर्ट में पेश होकर जमानत करानी थी, लेकिन करीब 25 से ज्यादा आरोपी ऐसे हैं जो कोर्ट में पेश नहीं हुए। वे जमानत कराने के लिए ही नहीं पहुंचे और ऐसे ही खुले घूम रहे हैं। ऐसे आरोपियों की कोर्ट ने जमानत निरस्त करनी शुरू कर दी है। उनके अनुसार सात आरोपियों की जमानत दो दिन पहले निरस्त की गई थी, जबकि अन्य कई की जमानत पहले निरस्त हो चुकी है। इसके साथ ही उन पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

पेश नहीं होने पर पुलिस पकड़ेगी
जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि ऐसे आरोपी अब जमानत निरस्त होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनको पकड़वाया जाएगा। जिससे पुलिस उनको पकडक़र कोर्ट में पेश करे। वहां उनकी जमानत पर सुनवाई होगी और कोर्ट उस पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed