फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25-25 thousand reward announced on three miscreants

तीन बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
25-25 thousand reward announced on three miscreants
बागपत। नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास से एक अगस्त की सुबह को सरिया से भरा कैंटर लूटने के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में पुलिस एक बदमाश व सरिया खरीदने वाले को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के रहने वाले अफसरून ने 31 जुलाई की देर रात को कैंटर में मुजफ्फरनगर से सरिया भरा था और वह हेल्पर शमीम के साथ एक अगस्त की सुबह कैंटर लेकर बागपत आ रहा था। उनसे नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास बदमाशों ने कैंटर लूट लिया था और उनको बड़ौली के पास फेंक दिया था। इनमें से एक बदमाश मासूम निवासी खेकड़ा को कैंटर के साथ मेरठ से पकड़ा गया था। साथ ही सरिया खरीदने वाले मेरठ के जागृति विहार का अमित भी पकड़ा गया था। इस घटना में शामिल बदमाश अरमान मलिक, सोनू मलिक, दिलशाद निवासी खेकड़ा व हाल निवासी जाफराबाद दिल्ली फरार है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इन तीनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं इनकी तलाश में पुलिस जुटी है और इनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed