फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   240 found, including private hospital workers, infected

प्राइवेट अस्पताल के कर्मी सहित 240 मिले संक्रमित

Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
240 found, including private hospital workers, infected
बागपत/खेकड़ा। जिले में मंगलवार को 240 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोविड अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दो की पुष्टि की है। अब जिले में 6809 संक्रमित और 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में मंगलवार को एक महिला समेत तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष बागपत, दूसरा पुरुष व महिला बड़ौत निवासी थे। मृतकों के परिजनों ने बताया कि ये तीनों अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती थे। आज उनकी मौत हो गई। इससे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। तीनों मृतकों का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। अस्पताल में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को किरठल, जोहड़ी, कोताना, बड़ावद, रामबाग कॉलोनी, बावली, पिलाना, मुकारी, शेखपुरा, गांगनौली और पुसार, सुंहेड़ा, काठा, मवीकला, रामबाग कॉलोनी, नेहरू रोड, शादीपुर, रटौल, फुलेरा, सैदपुरकलां, फतेहपुर पुट्ठी, टटीरी, पुराना कस्बा बागपत, अर्जुनपुरम, धनौरा, बसी, मुगलपुरा बागपत, पाली, मेहनवा, ठाकुरद्वारा, सिसाना, बड़का रोड बड़ौत, आस्था अस्पताल, सुभाष नगर, पांडव नगर, खतरी गली, गांधी आश्रम, जिवाना, लायन, बिजरौल, ढिकाना, हिलवाड़ी, शबगा, बड़ौली, आवास-विकास कॉलोनी, हिसावदा, नवादा, बालैनी, नंगला, डौलचा, बिछपड़ी, खट्टा, चमरावल में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं, सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed