{"_id":"60e494ac8ebc3ebb6613a636","slug":"234-panchayats-of-the-district-became-corona-free-baraut-news-mrt5460473125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना मुक्त हुईं बागपत जनपद की 234 पंचायतें, अब सिर्फ 17 सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना मुक्त हुईं बागपत जनपद की 234 पंचायतें, अब सिर्फ 17 सक्रिय मामले
Wed, 07 Jul 2021 04:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:29 PM IST
सार
यूपी के बागपत जिले में 234 पंचायतें कोरोना मुक्त हो चुकी है। खासकर ग्रामीण इलाके कोरोना से जंग जीत रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
विस्तार
अब धीरे-धीरे बागपत जनपद कोरोना संक्रमण मुक्त होने की राह पर है। खासकर ग्रामीण इलाके कोरोना से जंग जीत रहे हैं। जिले की 244 ग्राम पंचायतों में से 234 कोरोना मुक्त हो गई है। 10 पंचायतों में अभी भी संक्रमण के मामले हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 17 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। अप्रैल और मई में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 3717 की संख्या पार कर गया था। रोजाना 150 से 200 पॉजिटिव मामले आ रहे थे। साथ ही मुत्यु दर भी बढ़ गई थी। अब तक जिले में 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब जिले में सक्रिय मामले सिर्फ 17 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना लगभग डेढ़ हजार सैंपल की जांच कर रहा है। अब महज 10 पंचायतों में ही कोरोना संक्रमण के मामले रह गए हैं। अप्रैल-मई में महज 80 के लगभग पंचायतें ही कोरोना मुक्त थीं। अब 234 पंचायतें कोरोना से पूर्ण रूप से मुक्त हो गई है।
विज्ञापन
इन गांवों में कोरोना संक्रमित केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद के बागपत ब्लाक में छह, बिनौली में तीन, छपरौली में दो, बड़ौत ब्लाक व नगरीय क्षेत्र में तीन व खेकड़ा में तीन केस सक्रिय है। हमीमबाद, निरोजपुर, संतोषपुर, निवाड़ा, सिलाना, मखलमपुर, दोघट, किरठल, असारा, टांडा गांव में कोरोना संक्रमण केस बचे है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सावधानी बरतने के लिए भेजे पंचायतों को पत्र
कोरोना संक्रमण के मामले घटे जरूर है, लेकिन संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रधानों को पत्र भेजकर जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। डीपीआरओ कुमार अमेंद्र ने बताया कि पत्र भेजकर अपील की गई है कि सभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें। पंचायत में यह सुनिश्चित किया जाएं कि कोई बिना मास्क के न निकले और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी तय प्रोटोकॉल के तहत हो।