{"_id":"612679d68ebc3e5f9926c107","slug":"22-students-left-the-supplementary-examination-baraut-news-mrt5533107180","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी पूरक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी पूरक परीक्षा
विज्ञापन
बड़ौत के जौहर पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई परीक्षा के बाद बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की पूरक परीक्षा के लिए जनपद में बनाए गए है दो केन्द्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा जौहर स्कूल और होली चाइल्ड स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन 22 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। यह परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी।
सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर और जौहर स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि परीक्षाओं में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट थी या जो छात्र अपने वर्तमान परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं था, बोर्ड ने उनके लिए यह पूरक परीक्षा कराई है। बताया कि जनपद में दो सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर जौहर स्कूल बड़ौत व दूसरी सेंटर होली चाइल्ड खेकड़ा बनाया गया है। दोनों परीक्षाओं में लगभग 908 विद्यार्थियों को शामिल होना है, लेकिन पहले ही दिन हाईस्कूल मेें 10 और इंटरमीडिएट में 12 यानी 22 बच्चे अनुपस्थित रहे। बताया कि हाईस्कूल का आईटी और इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय का पेपर था।
एक कक्ष में बैठाएं गए 12 विद्यार्थी
बड़ौत। दोनों स्कूलों में कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखकर परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। एक कक्ष में 12 विद्यार्थी बिठाए गए।
थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई
बड़ौत। सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आठ सितंबर तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी।
इन स्कूलों का था सेंटर
बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक, ग्रौवेल स्कूल, लॉर्ड महावीर एकेडमी।