{"_id":"5bedd586bdec22696a3ae9e1","slug":"21542313350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लाक्षागृह का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लाक्षागृह का भ्रमण किया
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बाल दिवस के अवसर पर डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के छात्रों का एक समूह बरनावा स्थित लाक्षागृह और गुरुकुल पहुंचा, जहां उन्होंने गुरुकुल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में महाभारत कालीन खंडहरों ओर गुफा को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्रों को बताया कि महाभारत काल में कौरवों ने पांडवों को मारने के लिए बरनावा में लाख का महल बनवाया, इसमें पांडव सुरंग बनाकर बच निकले। बरनावा लाक्षागृह में बनी इन सुरंगों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस स्थान को प्रकाश में लाने के लिए उत्खनन का निर्देश भी दिया है जिसके कारण यहां टीले की खुदाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को गुरुकुल के बारे में बताते हुए होने वाले ऋग्वेद और सामवेद यज्ञ की भी जानकारी दी। इस अवसर पर संतोष भारद्वाज, नीलम, कलसुम, अर्चना और गीता तोमर रहे।