{"_id":"5bc63e45bdec22698b7fc449","slug":"21539718725-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र मुक्केबाजों को अपात्र कर बाहर कर रहे संघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र मुक्केबाजों को अपात्र कर बाहर कर रहे संघ के पदाधिकारी
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के जिला महासचिव यशवीर सिंह ने कहा कि मंडल और प्रदेश स्तर पर पात्रों को अपात्र और अपात्र को पात्र बनाकर खेलों में प्रतिभाग कराया जा रहा है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।
मंगलवार को सिसाना रोड स्थित क्लीनिक पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एमेच्योर बॉक्सिंग संघ मंडल और प्रदेश स्तर पर मुक्केबाजों को खेलों में ट्रायल के बाद प्रतिभाग कराती है। खेल मंत्री, निदेशालय से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं, आज तक संघ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ के पदाधिकारियों से नोएडा मिलने गए तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। खेल कार्यालय में भी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गड़बड़ी की गई है। गलत सूची बनाकर मंडल को दी गई थी। जिला स्तर में ट्रायल के सफल खिलाड़ी को बाहर निकालकर अपात्रों को प्रतिभाग कराया गया। जल्द संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो सभी भ्रष्टाचार में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ वाय योजित कराएगा। उनके साथ दंत चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह, कोच सरिता सिंह मौजूद रही।