{"_id":"5b6756eb4f1c1bb24b8b6fe2","slug":"21533499115-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण ने की देश की आर्थिक स्थिति कमजोर- भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण ने की देश की आर्थिक स्थिति कमजोर- भारद्वाज
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि आरक्षण ने देश की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी। उन्होंने युवाओं को एकजुट होने की अपील की।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किशनपुर बराल गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महासभा के युवा प्रकोष्ठ की छपरौली विधानसभा की युवा कमेटी का गठन कर शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित चिन्मय भारद्वाज ने कहा आरक्षण से पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हो गए हैं और अनपढ़ लोग उच्च पदों पर आसीन है। इससे देश गड्ढे में जा रहा है। आरक्षण देश से खत्म होना चाहिए। वरीयता के आधार पर युवाओं का नौकरी में चयन हो।
जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने संगठन को मजबूत करने की अपील की। साथ ही 15 अगस्त को झंडा रैली में युवाओं से अधिक से अधिक भाग लेने के लिए अपील की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने कहा कि दहेज समाज को खोखला कर रहा है। हमें अपनी बेटी को दहेज की बजाय उसे कामयाब करने पर जोर देना होगा। संचालन अजय राज शर्मा ने किया। इसमें उमेश कौशिक, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, हरिमोहन शर्मा, कपिल शर्मा, प्रशांत, रविदत्त, शिव हरि कौशिक, देवेंद्र, नवीन प्रधान, सुरेश चंद, नरेश शर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र शर्मा आदि रहे।