{"_id":"5b5e170a4f1c1b4d748b7a89","slug":"21532892938-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में उमडे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में उमडे भाजपाई
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड स्थित विवाह मंडल पर रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमेें वक्ताओं ने भाजपा सरकार की सराहना की और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रांतीय अध्यक्ष ओमकार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर व लोयन प्रधान दीपक तोमर ने दीप जलाकर किया। ओमकार सिह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के हितों को देखकर काम कर रही हैं। भाजपा सरकार ने अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर व्यापारियों, महिलाओं को सुरक्षा दी। युवाओं को रोजगार देकर पीएम मोदी ने देश व समाज की उन्नति मेें सराहनीय काम किया है। इसलिए देश की जनता चाहती है कि भविष्य मेें देश के पीएम हों तो मोदी हों, इसलिए मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम का आगाज किया गया है।
इस दौरान लोयन प्रधान दीपक को मिशन मोदी अगेन पीएम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पूर्व भी लोयन प्रधान दीपक को गांव मेें विकास कार्य कराने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने सहित विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए पीएम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। दीपक प्रधान ने मिशन मोदी अगेन पीएम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और पाटी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें चंद्रवीर तोमर, प्रदीप अग्रवाल, अनेश कुमार एडवोकेट, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र तोमर, प्रहलाद पहलवान, इंद्रजीत सिंह आदि रहे।