{"_id":"5ad4f91b4f1c1b76098b4e78","slug":"21523906843-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव हादसे में घायल हुए लोगों को नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव हादसे में घायल हुए लोगों को नहीं मिला मुआवजा
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव में हुए नाव हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार की आर्थिक सहायता उपचार कराने के नहीं मिली है। शनिवार को कलक्ट्रेट में गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की है।
14 सितंबर 2017 में काठा गांव स्थित यमुना नदी में नाव हादसा हो गया । इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग डूबने से बच गए थे। इनका उपचार सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां कराया । हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तो मुआवजा दे दिया, लेकिन आज तक हादसे में घायल लोगों को कोई सहायता नहीं की। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों से शिकायत की। डीएम से शबनम, नीरज, संजीदा, गीता, संयोगिता, रणबीरी, कमला, अमरेश, ममता, निशा, मौसम, सोमवती, बबली, खातून, मंजू, पीतमो, मोहसीना, सुमन, शिमला, कुसुम, सरिता, कमला, अनिसा, फूलवती, शमशाद को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की । कलक्ट्रेट में सभी घायलों के परिजन पहुंचे।
मुआवजा दिलाने की मांग
बागपत। नैथला गांव के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गत रविवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से 15 बीघा फसल जल गई थी। पूर्व में भी बिजली की चिंगारी से ईख और गेहूं की फसल जल चुकी है। जिससे इससे काफी नुकसान पहुंचा। किसानों ने डीएम से जली फसल का मुआवजा दिलानी की मांग की है। रविदत्त, अशोक, निवेश, प्रीति, मुकेश मौजूद रहे।