{"_id":"5ab7ff564f1c1bec3f8b4f30","slug":"21522007894-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को किया गया सम्मानित
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा में स्थित संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह पर रविवार को हुए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल में संपन्न हुए चतुर्वेद परायण महायज्ञ और वार्षिकोत्सव पर योग क्रियाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ब्रह्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
योग शिक्षक विजय कुमार भाई जी ने बताया कि गुरुकुल के वार्षिकोत्सव पर हुए पीटी, डंबल, लेजियम में विशाल कुमार, अजय शर्मा दंड बैठक, मोगरी में धीरज कपासिया, मलखम में मयंक त्यागी, रस्सा मलखम में अभिषेक त्यागी, लाठी, भाला, तलवार, फरसा में विकास त्यागी, योगासन में संजू कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा यश शर्मा, यश कुमार, शिवम, निशांत, सागर चौहान, आकाश ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के ब्रह्मचारी आशीष त्यागी बैंकाक और मलेशिया में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी ने सभी ब्रह्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर जयपाल त्यागी और संचालन प्रमोद त्यागी नारंगपुर ने किया। इस दौरान विजयपाल शाश्त्री, सुभाष शर्मा, जयचंद बागड़ी, रामकुमार त्यागी, मूलचंद, प्रमिल पंवार, मास्टर अशोक कुमार, गौरव त्यागी, मास्टर अनीश कुरैशी, रवि पांचाल, प्रभा कश्यप आदि उपस्थित रहे।