{"_id":"5ab4063f4f1c1bb8758b7009","slug":"21521747519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मंत्री के आवास पर धरने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मंत्री के आवास पर धरने की धमकी
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में हुई किसानों की पंचायत में सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां न भेजने पर मिलों के प्रति रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सामान्य गन्ने की पर्ची का इंडेंट नहीं भेजा तो गन्ना मंत्री सुरेश राणा के आवास पर धरना शुरू कर देंगे।
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे मास्टर सुरेंद्र सिंह राठी ने कहा कि भैंसाना चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही है। किसान इस मिल से परेशान हो गए हैं। सामान्य प्रजाति के गन्ने पर रोक लगने से किसान परेशान हैं। अगले माह गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाएगी। मिल अधिकारी सामान्य प्रजाति का गन्ने लेने से इंकार कर रहे हैं। किसान मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी किसानों के हित में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसान पर्चियों के लिए रोज मिल और समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्ची नहीं दी जा रही है। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि शीघ्र ही सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची नहीं भेजी तो दो दिन बाद सभी किसान गन्ना मंत्री सुरेश राणा के आवास पर धरना देंगे।
संचालन डा. अरुण राठी ने किया। इसमें देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, धारा सिंह, उपेंद्र सिंह, मुगली, रामेश्वर सिंह, कालू राम राठी, योगेश, रघुनाथ सिंह, वेद सिंह, मास्टर जितेंद्र राठी, ओमपाल सिंह, बलवीर सिंह, अशोक, हरवीर राठी, बिल्लू, रणधोल, रामपाल सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।