फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अच्छा कार्य करने पर छात्राओं सहित महिलाएं सम्मानित कीं

अच्छा कार्य करने पर छात्राओं सहित महिलाएं सम्मानित कीं

Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अच्छा कार्य करने पर छात्राओं सहित महिलाएं सम्मानित कीं
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/छपरौली।
विज्ञापन

जिलेभर में विश्व महिला दिवस मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिला और छात्राओं को सम्मानित किया गया। देश और विदेशों में प्रतिभा का लोहा मनवा रही महिलाओं की कहानियों से अवगत कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
टटीरी के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में महिला दिवस पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रियंका आर्या ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। आज की नारी देश का गौरव है। कुश्ती प्रतियोगिता में 50 केजी में तेजस्वी आर्सा प्रथम, अनुष्का आर्या द्वितीय स्थान पर रही। 58 केजी में पायल प्रथम, अंजलि द्वितीय रही। 45 केजी में अंशु प्रथम, आंकाक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। आकांशी शर्मा, अमरदीप, मिथलेश, सविता शर्मा, कैशरजहां, भारती, सविता देवी, प्रगति जैन, सीमा शर्मा, पूजा शर्मा, नरगिस, परवीन सिद्दीकी, ज्योति, अनुराधा, दीपक, पूजा, कोमल, माया मौजूद रहे। लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र पर लायंस क्लब महिला दिवस मनाया। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल को सम्मानित किया। संतोष गुप्ता, कौशल त्यागी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपना संबोधन किया।
विज्ञापन

लायन मिथलेश, बबीता गोयल, संतोष गुप्ता, शमा खान, लायन अभिमन्यु गुप्ता, अतुल जिंदल, डॉ. रामलाल, श्रीपाल वर्मा, अश्वनी मानव, डॉ. दीपक शर्मा का सहयोग रहा। नरेंद्र मोदी विचार मंच की और महिला दिवस रमनाया। नगराध्यक्ष अतुल गोयल, सौरभ चौधरी, विशाल गोयल, अंकित वशिष्ठा, दिनेश मित्तल, विनोद शर्मा मौजूद रहे। उधर प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय में महिला दिवस पर एक मात्र महिला कर्मचारी आशा चौहान को डीएफओ अरुण कुमार ने सम्मानित किया। सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बा स्थित आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में महिला दिवस मनाया। सिंघावली थाना प्रभारी निरीक्षक ओमबीर सिंह को संबोधित कयिा। प्रधानाचार्य अरुण बाला जैन ने भी छात्राओ को आत्मसम्मान के साथ जीने की प्रेरणा दी। रजनीश कुमार, धर्मसिंह, दिनेश जैन, अनिता, कमलेश, विमलेश मौजूद रही।

छपरौली कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस पर नारी चौपाल के रूप में मनाया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उधर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मे इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल कुसुम, प्रियंका और अंशु ने बालिकाओं को विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया। कहीं पर भी मानसिक या शारीरक शोषण होता है तो इसका विरोध करें। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कौशिक, प्रोग्राम संचालक नीलमणी, सतीश कुमार, विनय कुमार, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed