{"_id":"5aa1913b4f1c1ba3758b4625","slug":"21520537915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में पानी निकासी को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में पानी निकासी को लेकर हंगामा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी में पंप सेट लगाकर तालाब के पानी की निकासी कर रहे नगर पंचायत कर्मचारियों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक हुई। सूचना पर चेयरमैन ने मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
नगर पंचायत कार्यालय टीकरी के पास स्थित तालाब के पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। नगर पंचायत द्वारा पंप सेट लगाकर तालाब के पानी की निकासी कराई जाती है और यह पानी आगे नाले में डाला जाता है। गंदा पानी जिन मकानों के सामने गिरता है, वहां पर दुर्गंध हो जाती है और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। उनकी नगर पंचायत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने पंप सेट बंद करा दिया। सूचना पर चेयरमैन सोमपाल राठी हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रस्ताव पास कराकर तालाब से नाले तक अंडर ग्राउंड पाइन लाइन डलवाई जाएगी और समस्या का समाधान कर देंगे। इसके बाद लोग शांत पड़े।