{"_id":"61d9dd222f137c42417a6823","slug":"2152-people-can-spoil-the-atmosphere-in-elections-baghpat-news-mrt572617168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में 2152 लोग बिगाड़ सकते है माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में 2152 लोग बिगाड़ सकते है माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
700 से ज्यादा को अभी तक मुचलका पाबंद किया,
50 कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी व पुलिस कराएगी चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में 2152 लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसलिए ही ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इनमें से 700 से ज्यादा को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। वहीं, आपराधिक प्रवृत्ति के 132 लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है। इनके अतिरिक्त 449 वांछितों के गैर जमानती वारंट जारी कराए जा रहे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में 15 मुकदमें दर्ज हुए थे। उनमें से 14 में चार्जशीट लग चुकी है, जबकि एक में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है।
चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने का पूरा जिम्मा केंद्रीय पुलिस बल के हाथों में रहेगा। इसके लिए ही 40 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल तो दस कंपनी पीएसी की रहेंगी। सामान्य पुलिस के 25 इंस्पेक्टर, 598 एसआई, 2583 कांस्टेबल, 2640 होमगार्ड को लगाया जाएगा। इनमें मतदान केंद्रों को देखते हुए बढ़ोतरी भी किए जाने की बात कही जा रही है।
जिले में 4817 शस्त्र लाइसेंस
जिले में 4817 शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें से 3605 के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। इनमें से अभी तक करीब एक हजार के शस्त्र जमा कराए गए हैं।
वर्जन
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। जिन पर शांतिभंग का शक था उन पर कार्रवाई जारी है।-अमित कुमार, एडीएम