{"_id":"59f4de414f1c1b76678b7ece","slug":"21509219905-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र बदलने पर किसानों ने किया डीसीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र बदलने पर किसानों ने किया डीसीओ का घेराव
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौजिजाबाद नांगल के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा और डीसीओ का घेराव किया। उन्होंने कहा खतौली मिल का क्रय केंद्र बदलकर भैसाना का केंद्र स्थापित कर दिया है। जो नियम विरुद्ध है। इसे बदला जाना चाहिए।
शनिवार को मौजिजाबाद नांगल के किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे डीसीओ सुशील कुमार का घेराव किया। उन्होंने कहा गांव में खतौली मिल का क्रय केंद्र कई साल से है। अब उसे बदलकर भैसाना मिल का केंद्र लगाया जा रहा है। इस मिल से किसानों को परेशानी होती है। समय पर भुगतान नहीं होता और पेराई अच्छी नहीं है। तौल लिपिक किसानों से अभद्रता करता है। किसानों ने कहा यदि भैसाना मिल का केंद्र बनाया तो इसका विरोध होगा और केंद्र को नहीं लगने दिया जाएगा। डीसीओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिले। अपनी समस्या बताई । इस में जनहित किसान क्लब के अध्यक्ष दीपक चौधरी, संदीप, सुरेंद्र, चरण सिंह, अनिल शर्मा, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, नीटू, अशोक कुमार, कालू, अशोक, महेश, विनय मास्टर, सत्यपाल, राजवीर आदि रहे।