फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाला फेंक में गौरव ने जीता गोल्ड

भाला फेंक में गौरव ने जीता गोल्ड

Wed, 13 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाला फेंक में गौरव ने जीता गोल्ड
बागपत। हरियाणा में हुई नेशनल गेम्स में गौरव ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गौरीपुर जवाहर नगर गांव में पहुंचने पर गौरव का स्वागत किया। इसमें कोच पूजा वर्मा, आंचल, सुखबीर, धूम सिंह प्रधान, राजबीर, संदीप चौधरी, हरेंद्र, सुरेश, फतेह सिंह, सोमपाल, सोबीर, टेकचंद, मैनेजर सूबे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


मंडलीय फुटबाल टीम में खेलेंगे आठ छात्र
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली-मेवला के आठ छात्रों का मंडलीय फुटबाल टीम में चयन हुआ । मंडलीय टीम गोरखपुर में 15 सितंबर को होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया मंडल की सीनियर वर्ग की फुटबाल टीम में संजय कुमार और पंकज कुमार, सब जूनियर वर्ग की टीम में मोहित, सौरभ, मोहित, तुषार, उमेश और सुल्तान का चयन हुआ है।
विज्ञापन


विजेता टीम के खिलाड़ी सम्मानित
रमाला । गाजियाबाद के मुरादनगर में स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन की ओर से आठ से दस सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता हुई । इसमें एल्पाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग किया। यूपी की टीम में भाग लेकर रोहित चौधरी ने अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, लक्ष्य तोमर ने अंडर -14 वर्ग की ऊंची कूद में गोल्ड मेडल, विशेष मलिक ने अंडर -14 स्पोर्ट्स पुट में गोल्ड, अंडर-14 कबड्डी की टीम ने गोल्ड, फुटबॉल में कांस्य पदक जीता। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य संतोष तोमर, मैनेजर यजुवीर सिंह, निदेशक पंकज विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग प्रशिक्षण शिविर शुरू
अग्रवाल मंडी टटीरी। कैडवा पब्लिक स्कूल में योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में युवा भारत संगठन ने 25 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसका उद्घाटन संगठन के प्रभारी प्रदीप कुमार और प्रबंधक जितेंद्री ने किया। 100 घंटे की नि:शुल्क योग कक्षाएं चलाई जाएगी। 50 घंटे का प्रशिक्षण पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में योग गुरू रामदेव के सानिध्य में दिया जाएगा। भारत सरकार की संस्था क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। शिविर में योगाचार्य सुशील त्यागी, विनेश कुमार का सहयोग रहा।

चांदीनगर के गांव रटौल में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के संरक्षण में युवा भारत संगठन ने योग शिविर का आयोजन किया। योग शिक्षक अरूण यादव ने साधकों को योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed