{"_id":"59b6e71e4f1c1be77f8b6083","slug":"21505158942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़ों ने बिगाड़ी नया गांव की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़ों ने बिगाड़ी नया गांव की सूरत
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गढ़-सोनीपत हाईवे पर बने गड्ढे ग्रामीणों की मुसीबत की वजह बन गए हैं। जिला मुख्यालय से सटे नया गांव हमीदाबाद के ग्रामीणों की जिंदगी दुश्वार हो गई है। कई-कई फुट गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण हर वक्त जाम के हालात रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
गढ़-सोनीपत मार्ग को लोक निर्माण विभाग अब उपशा को हैंडओवर कर चुका है। बागपत में इस हाईवे का करीब तीस किमी का टुकड़ा है। अग्रवाल मंडी टटीरी और बागपत के बीच नया गांव हमीदाबाद में कई-कई फुट गहरे गड्ढों की वजह से जाम के हालात बन जाते हैं। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का यातायात भी प्रभावित होता है। आए दिन यहां वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं, कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने कहा जिला प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया , लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण मुकेश शर्मा और मांगेराम ने कहा धूल के कारण अपने घरों तक में बैठना मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव की रिहाना और नरेशो कहती हैं कि वह खाना तक नहीं पका सकती। धूल के कारण बच्चे भी आए दिन बीमार रहने लगे हैं।
सहारनपुर हाईवे को लेकर धरना, समर्थन
बागपत। हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने के लिए पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप के धरने को विश्वकर्मा एकता विकास सभा ने समर्थन किया। प्रदेशाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा ने कहा प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए , लेकिन ऐसा नहीं है। पहले से भी स्थिति खराब हो गई है। हर रोज वाहन जान गवा रहे हैं और हादसों में दिव्यांग बनकर दूसरे के आश्रित होते जा रहे हैं। मार्गों की बदहाली की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उनके साथ प्रधान रोहताश विश्वकर्मा, राजीव पांचाल, मोहित विश्वकर्मा, बिक्रम विश्वकर्मा, राहुल, शुभम, दीपक मौजूद रहे।