फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंनत चतुर्थी धूमधाम से मनाई

अंनत चतुर्थी धूमधाम से मनाई

Wed, 06 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
अंनत चतुर्थी  धूमधाम से मनाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने दशलक्षण पर्व पर मंगलवार को अनंत चतुर्थी धूमधाम से मनाई और मंदिरों में जैन समाज के लोगों ने भारी संख्या मेें पूजन सामग्री युक्त थाली चढ़ाई और मंदिरों मेें चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों मेें भाग लिया।
मंगलवार को जैन समाज के लोगों ने अनंत चतुर्थी मनाई। जैन समाज के लोगों ने उपवास रखकर मंदिरों में दान किया और थाली में सामग्री समूह के रूप में जैन बड़ा मंदिर, जैन छोटा मंदिर, अतिथि भवन सहित अन्य मंदिरों में चढ़ाई। मंदिरों में भगवान की जयजयकार करते हुए श्रद्धालु थाली लेकर जा रहे थे। वहीं दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मेें चल रहे तेरहदीप महामंडल विधान में पूजा अर्चना की। मीडिया प्रभारी ने बताया बुधवार को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मेें तेरहदीप मंडल की समाप्ति पर विश्व कल्याण की कामना व शांति के लिए यज्ञ होगा और रात्रि मेें चित्र समिति के सौजन्य से मां भगवाती की आराधना होगी। दिन में जल यात्रा का जुलूस निकाल जाएगा।
विज्ञापन


उपयोग की धारा का स्मरण करें
बड़ौत। जैन अतिथि भवन में उत्तम ब्रह्मचार्य धर्म पर बोलते हुए अनमोल सागर महराज ने कहा स्वयं को आत्म में स्मरण कर ब्रह्मचार्य है। उपयोग की धारा को स्व की ओर मोड़ देना ब्रह्मचार्य है, जिस शक्ति का उपयोग संतान प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है, उस शक्ति का उपयोग भगवान को प्राप्त रकने मेें किया जा सकता है। उन्होंने कहा उपयोग की धारा का आंतरिक मोड़ की बह्मचरियां हैं। धर्मसभा का संचालन अंकुर जैन ने किया। इसमें प्रवीण जैन, अतुल, सुरेंद्र, आनंद, राकेश, मनोज जैन, अमित जैन, मीनू जैन, तक्षशिला, जैन, सुषमा, राखी, कुसुम आदि रहे। भजन सम्मी जैन ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक करने को लगी रही भीड
बड़ौत। अजितनाथ मंदिर मंदिर के तत्वावाधान और आचार्य सुंदर सागर महाराज के संग सानिध्य में अनंत चतुर्थी धूमधाम से मनी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में थाली चढ़ाई। अनंत चतुर्थी के दिन मंदिर में भगवान का अभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। पीठ वस्त्र धारी के लिए विशेष उत्साह था। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य प्रमोद जैन को मिला। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने दिव्य मंत्रों के साथ शांति धारा का सौभाग्य अक्षय जैन को प्राप्त हुआ। अनंत चतुर्थी पर के दिन वासु पूल्य भगवान को निर्माण प्राप्त हुआ था। श्रद्धालुओं ने वासु भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पित किया। ब्रह्मचारी नीरज और गीता दीदी के निर्देशन में अनंत नाथ भगवान वासु भगवान, दशलक्षण पूजा की। इस मौके पर आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा दशलक्षण पर्व के माध्यम से आत्म से परमात्मा बनाने का मार्ग सही करते हैं।


गजराज यात्रा निकलेगी कल
बड़ौत। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया अजित नाथ मंदिर कमेटी के सौजन्य से आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य गजराज यात्रा छह सितंबर से निकाली जाएगी। जो नगर से मुख्य निकालकर पांडु शिला मैदान में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed