{"_id":"59af01c34f1c1b12088b472d","slug":"21504641475-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हकों के लिए आंदोलन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हकों के लिए आंदोलन करेंगे किसान
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत) । कस्बा दोघट में पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें चौगामा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की और आगामी पंचायत को लेकर रणनीति बनाई। इसमें वक्ताओं ने कहा किसान अपने हक के लिए आंदोलन करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। सरकार मिल मालिकों के साथ मिलकर किसानों का शोषण कर रही है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विद्युत निगम ने ग्रामीण घरेलू बिजली के बिलों में दो गुना वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान इस भार को सहन नहीं कर पा रहा हैं। चौगामा नहर में पानी नहीं हैं। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसानों को एकजुट किया जा रहा है। किसान अब स्वयं ही अपने हकों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। बैठक में 16 या 17 सितंबर को होने वाली किसानों की पंचायत को लेकर चर्चा की। इसमें धर्मवीर सिंह पंवार, नरेंद्र राणा, चौधरी ओमकार सिंह, राजपाल शास्त्री, मा. सुखवीर राणा, चरण सिंह, रमेश प्रधान, बिजेंद्र राणा, रवि शंकर आदि रहे।