{"_id":"59adb1464f1c1b5d738b50af","slug":"21504555334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार फेल, व्यापारी सुरक्षित नहीं : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार फेल, व्यापारी सुरक्षित नहीं : जयंत चौधरी
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा यूपी और केंद्र सरकार फेल हो गई है। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है, डकैती की वारदातें हुई। ऋण माफी योजना से किसानों को छला गया। सीएम योगी आदित्य नाथ का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा बाबा आखिर कैसे सरकार चला पाएंगे।
अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों और रालोद कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा अपराधियों ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में सिर्फ अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं, मध्यम वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया । अपराधों का बढ़ता ग्राफ इसका सुबूत है। रालोद लोगों पर अत्याचार नहीं होने देगा, इसके लिए आंदोलन करेंगे। किसी भी कीमत अन्याय के सामने नहीं झुका जाएगा। सरकार डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन रालोद डरने वाला नहीं है।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। सरेआम डकैती की वारदात सिस्टम की पोल खोलती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा आम आदमी के हित में लखनऊ और दिल्ली तक संघर्ष करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, डॉ. यशवीर सिंह, ब्लॉक सुभाष गुर्जर, रामपाल धामा, परमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, नगराध्यक्ष भुरू सभासद, अजीत राठी, राजू सिरसली, डॉ. जगपाल तेवतिया, जयवीर सिंह, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, प्रमेंद्र तोमर मौजूद रहे। अध्यक्षता नंदलाल डोगरा और संचालन सुरेश मलिक ने किया।
विज्ञापन
पीड़ा सुनने भीड़ के बीच पहुंचे डीएम-एसपी
बागपत। रालोद ने एसपी दफ्तर के घेराव का एलान किया। इस पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए। अग्रवाल धर्मशाला से एसपी ऑफिस तक पुलिस और पीएसी तैनात रही। कई थानों की पुलिस बुलाई । डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी डी प्रदीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप सिंह रालोद की सभा में पहुंचे। डीएम भवानी सिंह ने मंच से भरोसा दिलाया वारदात का जल्द खुलासा होगा और व्यापारियों को न्याय दिलाया जाएगा।
व्यापारियों ने रखी दिल की पीड़ा
बागपत। अपराधों से परेशान व्यापारियों ने अपनी पीड़ा रखी। व्यापारी नेता नंद लाल डोगरा ने सभा में बढ़ते अपराध और व्यापारियों के साथ हुई वारदातों को सुनाया। मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात से पीड़ित पंकज जैन ने भी अपना पक्ष रखा।
कानून के हाथ लंबे तो रालोद का लठ भी बड़ा
बागपत। रालोद की सभा में व्यापारियों ने कहा उन्हें कानून के लंबे हाथों की बात कहते हुए डराया जाता है। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह और पूर्व विधायक साहब सिंह को धारा 144 के उल्लंघन के नोटिस का मामला गूंजा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा यदि कानून के हाथ लंबे हैं तो रालोद का लठ भी खूब बड़ा है। अफसर इस बात को सुन लें, रालोद कार्यकर्ता अपने हक के लिए संघर्ष करना जानते हैं।
इनसेट
रालोद की मांगे
वेस्ट यूपी में आपराधिक घटनाओं के खुलासे की मांग।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए।
किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वायदा सरकार पूरा करें।
किसानों का बकाया भुगतान सरकार को तुरंत दिलाना चाहिए।
बिजली के बढ़ाए गए बिल तुरंत वापस हो।
स्वास्थ्य उपकेंद्रों, स्कूलों की दशा सुधारी जाए।