{"_id":"5994aa4b4f1c1b06488b458b","slug":"21502915147-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 शिकायतों में से मात्र शून्य का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 शिकायतों में से मात्र शून्य का निस्तारण
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने शिकायतें सुनीं। 35 शिकायतें आई, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।
समाधान दिवस में डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी डी. प्रदीप कुमार ने शिकायतें सुनीं। गांव कुर्डी निवासी सरदार सिंह ने शिकायत की कुर्र्डी में पांचवां क्रय केंद्र भैंसाना शुगर मिल का है, लेकिन गन्ना समिति के सचिव ने फर्जी कृषक कोड और गन्ना माफिया से मिलकर 15 प्रतिशत ब्याज दिया है। इस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा चकबंदी, बिजली, एआरटीओ, बीडीओ बड़ौत संबधित 35 शिकायतें आई, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा आदि रहे। तहसील दिवस के बाद डीएम और एसपी ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
बागपत में संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 15 शिकायतें आईं, इसमें किसी का भी समाधान नहीं हुआ। एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि तालाब पर अतिक्रमण, चकरोड, विद्युत और विकास से संबंधित शिकायतें आई थी।