{"_id":"598a0dd84f1c1bb8208b4674","slug":"21502219736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप लाइन टूटने से घरों में जा रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप लाइन टूटने से घरों में जा रहा दूषित पानी
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में पेयजल पाइप लाइन जगह-जगह से टूटने के कारण घरों में दूषित पानी जा रहा है। इसके पीने से लोगों में बीमारी फैलने लगी है,। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।
जल निगम द्वारा गांव में लगाई पेयजल की टंकी लाइन की पाइप जगह-जगह टूटने से नालियों का दूषित व गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इसके पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अभी भी गांव की रेशमा, सुनीता, इमराना, सुरेशो, निकेता, महावीर, इंद्रपाल आदि दर्जनों लोग बीमार हैं, इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि पाइप लाइनों को जल्द ठीक नहीं किया तो लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा शिकायत मिली है। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश देकर जल्द ही पेयजल पाइप लाइन ठीक करा दी जाएगी। इनमेें अशोक, प्रेमपाल, हरवीर, सुरेंद्र, जमील, शौकत, मेहरबान, उस्मान, इकबाल आदि रहे।