{"_id":"597a40e04f1c1b7e758b4a30","slug":"21501184224-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक पर आधारित खेती करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक पर आधारित खेती करें किसान
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर पिलाना ब्लॉक में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले का समापन हो गया। इसमें किसानों को कृृषि तकनीकी विधियों की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी देखने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। फसली ऋण माफ के बारे में भी बताया गया। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना आधार कार्ड अपने बैंक एकाउंट से लिंक कराने के लिए कहा। वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक खादों के ज्यादा इस्तेमाल से धरती बंजर हो जाती है। वैज्ञानिकों की सलाह और मिट्टी की जांच के बाद ही किसान फसलों की बुवाई करें। किसानों के लिए कृृषि विभाग की ओर से बीज, खाद एवं कृृषि यंत्रों पर सब्सिडी भी दी जा रही है, जिसका किसान पंजीकरण कराकर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। चतुर्थ विकास खंडीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला पहली अगस्त से बड़ौत में आयोजित किया जाएगा।