{"_id":"5978ef5e4f1c1be4498b4750","slug":"21501097822-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगौली की विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगौली की विद्युत आपूर्ति बाधित
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। सिंगौली तगा गांव के जंगल में पिछले डेढ़ माह से हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी है। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बुधवार को रटौल बिजलीघर में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा रटौल बिजलीघर से गांव को विद्युत सप्लाई हो रही है। डेढ़ माह पहले गांव के जंगल में ट्रैक्टर से विद्युत लाइन टूट गई थी। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। निगम के कर्मचारियों ने दूसरी लाइन से जोड़कर गांव में विद्युत सप्लाई चालू कर दी है। उन्होंने कहा तभी से गांव में मात्र दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत निगम के अफसरों से की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बुधवार को रटौल बिजलीघर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। इसमें अनिल, राजेंद्र, यशपाल, रोहित, मन्नू, सुमित, जॉनी, सुशील आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने कहा गांव के लोगों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।